brajknowledge.blogspot.com

Thursday, 23 July 2020

JATIPURA (GOVERDHAN)

जतीपुरा गांव - दर्शन ~
     गोवर्धन के दक्षिण - पश्चिम दिशा में जतीपुरा गांव स्थित है। श्री पाद माधवेंद्र पुरी गोस्वामी द्वारा श्री नाथ जी के प्रकटोपरांत श्री गिर्राज पर्वत पर स्थापित करते है। अतः चर्ब, चोष्य, लेह्य, पेय युक्त नाना प्रकार के भोग्य द्रव्यों द्वारा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन करते है। श्री नाथ जी के भोजन ग्रहण करते समय उनके दिव्य शरीर से एक आलौकिक ज्योति प्रकट होती है। इसी आधार पर इस स्थान का नाम जतीपुरा पड़ा। अन्नकूट महोत्सव की तिथि कार्तिक मास के शुक्लपक्ष में प्रतिपदा तिथि थी। आज भी इस तिथि को उसी लीलानुसार प्रति वर्ष एक विशाल अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
इस स्थान पर विशेष दर्शनीय स्तल श्री मुखारबिंद जहा अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इसे गोवर्धन पर्वत का मुख भी माना गया है। इस स्थान के निकट ही श्री पाद बल्लभाचार्य की बैठक है।, श्री मदनमोहन मन्दिर, श्री नवनीत प्रिया जी का मंदिर, श्री मथुरेश जी का मंदिर, श्री वासुदेव दत्त, श्री सारँगमुरारी, श्री वृन्दावन दास ठाकुर व पूज्य माँ नारायणी देवी के चरण चिन्ह दर्शनीय है। श्री गोपाल जी के नाम पर इस स्थान का प्राचीन नाम गोपालपुरा गांव था।

                                              ~दीपक लवानियां

No comments:

Post a Comment