आन्यौर गांव के दक्षिण दिशा में श्री गिर्राज जी तट पर गोविन्द कुण्ड स्थित है। इस स्थान पर देवराज इंद्र ने अपने अपराध क्षमा कराने के लिए प्रार्थना की थी। उस समय उसने सुरभि गाय के दूध एवं विभिन्न तीर्थों के जल से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक किया। इंद्र ने भगवान कृष्ण को 'हे गोविंद' नाम से सम्बोधित कर प्रार्थना की थी, अभिषेक का जल जो इकठ्ठा हुआ है उसीका नाम गोविंद कुण्ड है। कुंड के पूर्व में श्री गोविन्द मन्दिर, उत्तर दिशा में श्री नाथ जी का मंदिर, एवं श्री माधव बाबा का आश्रम, पश्चिम दिशा में श्री गिरराज पर्वत , दक्षिण दिशा में श्री मदन मोहन मन्दिर एवं श्री मनोहर दास बाबा का आश्रम दर्शनीय है।
~दीपक लवानियां
No comments:
Post a Comment